फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रो पड़े सब जब मरी हुई मां से बात करने लगी बेटी

Wed, 03 Feb 2016 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में टीईटी की परीक्षा देने जा रही एक युवती की बस से कुचलकर मौत हो गई। युवती पड़ोसी के साथ उसकी स्कूटी से थी। इस हादसे में पड़ोसी को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में मंगलवार सुबह बरहा आलमबाग आरपीएफ में कांस्टेबल अभय प्रताप सिंह की पत्नी सीमा सिंह (28) सुबह अपने पड़ोसी युवक मितेंद्र मिश्रा के साथ उसकी स्कूटी से जुबली इंटर कालेज में टीईटी की परीक्षा देने जा रही थी।

रास्ते में रोडवेज बस बेकाबू हो गई और स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से युवती दूर जा गिरी वहीं स्कूटी चालक दूर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन

नहीं रुके आंसू जब लाश से बातें करने लगी मासूम बेटी

हादसे के वक्त स्कूटी चला रहे युवक ने हेलमेट लगा रखा था।
इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रामा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

घायल युवक की हालत चिंताजनक है। हादसे की खबर पर बेहाल पति बोला, अभी थोड़ी देर पहले ही तो टीईटी देने निकली थी, अब मौत की खबर आ गई। वहीं मां की लाश देखकर मृतका की मासूम बच्ची उससे लिपटकर खाना देने की जिद करने लगी।

बेटी रोते हुए बोली उठो मां भूख लग रही, मुझे खाना दो, आप बोल क्यों नहीं रही हो मम्मा। ये देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें