फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में यूं दिया महिला ने बच्चे को जन्म

Fri, 12 Jun 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने पर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंचने पर महिला व नवजात को झलकारीबाई अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दरभंगा बिहार के रहने वाले रमन कुमार अपनी पत्नी देवकी देवी के साथ ट्रेन नंबर 14650 सरयू-यमुना एसप्रेस से करनाल से सवार हुए थे।
 
अधिक वेटिंग होने के कारण रेलवे ने स्लीपर की एक अतिरिक्त बोगी एस-ई 1 को लगाया जिसमें उनको सीट नंबर 21 और 22 करनाल से दरभंगा तक के लिए आरक्षित हुई।

ट्रेन जब सुबह छह बजे शाहजहांपुर से निकली तो देवकी को प्रसव पीड़ा तेज हो गई। सूचना पर टीटीई ने लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर डॉक्टर और एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा।

ट्रेन सुबह चारबाग स्टेशन पहुंची लेकिन तब तक देवकी ने एक बच्चे को जन्म दे दिया था। डिब्बे में मौजूद अन्य महिला यात्रियों ने देवकी का प्रसव कराया। स्टेशन पर पैरामेडिकल स्टॉफ ने देवकी को एंबुलेंस से झलकारीबाई अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें