फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 के लिए कांग्रेस ने किया 'महासंघर्ष' का ऐलान

Fri, 12 Jun 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के महासचिव व यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने यहां बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्षों, कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा, मोदी सरकार की वादाखिलाफी व यूपी की खराब कानून व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता संगठित हो संघर्ष करें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, 22 जुलाई को होने वाले आंदोलन में पूरी ताकत लगा दें।

वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि कांग्रेसियों को न्याय पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना होगा।

कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि मिस्त्री ने सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षों की बैठक हुई।

इसके बाद युवा कांग्रेस व छात्र संगठन के जोनल अध्यक्षों व राष्ट्रीय प्रभारियों के साथ ही सेवादल एवं महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक हुई।

सभी से पूरी सक्रियता के साथ संघर्ष करने का आह्वान किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें