फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पड़ी घंटों तड़पती रही युवती, देखकर गुजरते रहे राहगीर पर किसी ने नहीं की मदद

Sun, 23 Jun 2019 06:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के कैंट क्षेत्र के बंकी मार्ग पर रविवार को घंटों एक युवती सड़क किनारे पड़ी तड़पती रही लेकिन राहगीरों में से किसी ने उसकी मदद नहीं की। उसके गले व सीने पर लगे घाव में मक्खी व चीटियां काटती रहीं। उसका शरीर पूरी तरह मिट्टी से सना हुआ था। इस दौरान किसी ने भी संवेदनशीलता का परिचय नहीं दिया।

विज्ञापन


हालांकि, काफी देर बाद कुछ लोगों ने पुलिस व पास स्थित रेलवे स्टेशन अधीक्षक वीके शुक्ल को सूचना दी तो उन्होंने फोन कर एंबुलेंस बुलाई और युवती को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है।

डॉक्टरों का कहना है कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे बार-बार दौरे पड़ रहे हैं। वहीं, गले व सीने पर लगे घाव पर डॉक्टरों का कहना है कि यह काफी पुराने हैं। उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


मामले ने लोगों की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया। युवती सड़क पर कब से पड़ी थी किसी को नहीं पता। रविवार को सुबह से ही बारिश हो रही थी जिसके कारण सड़क किनारे पड़ा उसका शरीर कीचड़ से सना हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें