फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लॉट के नाम पर महिला से ठगे 11 लाख, तीन पर केस

Sun, 19 Oct 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वाराणसी कैंट की रहने वाली रीना सिंह ने पीजीआई की अवध विहार योजना निवासी प्रतिभा सिंह, उसके पति राजेश चंद्र मिश्रा और ब्रोकर सुनील कुमार चौबे पर प्लॉट के नाम पर 11 लाख ठगने का आरोप लगाया है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

रीना वर्तमान में गोमतीनगर के विकास खंड तीन में रहती हैं। उनके मुताबिक बीते वर्ष प्लॉट खरीदने के सिलसिले में उनकी मुलाकात सुनील कुमार के जरिये प्रतिभा सिंह और उसके पति से हुई थी। प्रतिभा ने उन्हें अपना प्लॉट दिखाया था। पसंद आने पर उन्होंने 30 लाख का भुगतान कर दिया। बची रकम रजिस्ट्री के बाद देने की बात हुई। बाद में राजेश रजिस्ट्री की बात से मुकर गया और सिर्फ 19 लाख लौटाए। विरोध पर आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें