फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शराब की दुकान पर दो पक्षों में मारपीट, हुआ पथराव

Sun, 19 Oct 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। विश्राम खेड़ा गांव में शुक्रवार रात शराब की दुकान में लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दुकान पर पथराव किया। मोहनलालगंज पुलिस ने 16 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक विश्रामखेड़ा स्थित शराब की दुकान में कैंटीन चलाने वाले माेनू और गांव के ही शिवकुमार में 4200 रुपये के लेनदेन का विवाद है। शुक्रवार रात करीब दस बजे दोनों का फिर दुकान पर विवाद शुरू हो गया। मोनू उसके साथी अंकित व बाबू ने शिवकुमार को पीटना शुरू कर दिया। शिवकुमार वहां से किसी तरह से बच निकला और 12 साथियों को बुला लाया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शिवकुमार व उसके पक्ष के भगवानदीन और सूरज पर शांतिभंग में कार्रवाई की। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें