फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 02 May 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सलोनी। फाइल फोटो
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-18 स्थित आश्रय एन्क्लेव अपार्टमेंट में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अरुण कुमार की पत्नी सलोनी सिंह (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके भाई ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गोमतीनगर के विनय खंड में रहने वाली सलोनी सिंह ने डेढ़ वर्ष पहले रायबरेली के लालगंज निवासी अरुण कुमार यादव से प्रेम विवाह किया था। सूरज सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात दो बजे सूचना मिली कि उनकी बहन काम करते समय सीढ़ियों से गिर पड़ी है और गंभीर रूप से घायल है। उसे पीजीआई स्थित ट्रॉमा-2 लाया गया है। मायके वाले ट्रॉमा-2 पहुंचे, तब तक सलोनी की मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सलोनी की सीढ़ियों से गिरने से मौत हुई है। मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें