फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Thu, 27 Nov 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज के तरियापुर गांव में निवासी कमलेश वर्मा की पत्नी शीतू (28) की मंगलवार रात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शीतू के घरवालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज का कहना है कि परिजनों ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नेवाजपुर कुर्सी रोड निवासी शीतू के भाई रंजीत ने बताया कि उनकी बहन ने मंगलवार दोपहर फोन किया था। शीतू ने तब ससुर राम स्वरूप पर अभद्रता का आरोप लगाया था। बहन की बात सुनकर उन्होंने कुछ देर बाद उससे मिलने की बात कही थी। रंजीत का आरोप है कि मंगलवार की शाम वह बहन की ससुराल पहुंचे। इस दौरान उनकी बहन का शव फर्श पर पड़ा मिला। पूछताछ करने पर पति कमलेश ने बताया कि शीतू ने फंदा लगा लिया है। रंजीत ने मामले की जानकारी बड़े भाई सुजीत को दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शीतू के दो बेटे हैं। प्रारंभिक छानबीन में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें