फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डाला की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्र की मौत

Thu, 27 Nov 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अंश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के चिहुंटा गांव के पास बुधवार सुबह लगभग सात बजे गलत दिशा से आ रहे डाला ने साइकिल से कोचिंग जा रहे हाईस्कूल अंश (15) को रौंद दिया। मौके पर अंश की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनको समझा-बुझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन


अहमदाबाद कटौली निवासी अंश के पिता हजारी लाल ने बताया कि बेटा गहलवारा काकोरी स्थित भीमराव पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा-10 का छात्र था। बुधवार सुबह वह साइकिल से चांदपुर गांव के पास कोचिंग पढ़ने जा रहा था। चिहुंटा और कटौली गांव के बीच में उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डाला ने साइकिल सवार अंश को रौंद दिया। घटना के बाद आरोपी चालक डाला लेकर भाग गया।
खबर पाकर परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। डाला चालक को पकड़ने की मांग करते हुए उन लोगों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने परिजनों को जल्द चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत करया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन व आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सड़क हादसे में मौत की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


घर से निकले हुए थे सिर्फ 15 मिनट
अंश के परिवार में मां मनोज कुमारी, भाई प्रिंस व बहन प्रियंका हैं। पिता प्लंबर हैं। घर से निकलने के 15 मिनट के बाद ही अंश हादसे का शिकार हो गया। उसकी मौत की खबर घर पहुंची तो मां बेहोश हो गईं। पिता, भाई व बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

अंश की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें