फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

Wed, 09 Apr 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शालिनी। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर के हनुमान सेतु के पास रहने वाली शालिनी सोनी (24) की मंगलवार शाम को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने सिविल अस्पताल में पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


मृतका की बहन जानकीपुरम विस्तार निवासी संतोष सोनी ने बताया कि शालिनी की शादी 2021 में महानगर स्थित हनुमान सेतु के पास रहने वाले विष्णु सोनी से हुई थी। विष्णु प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों की एक बेटी है। संतोष के अनुसार शाम करीब चार बजे सूचना मिली की शालिनी कि तबीयत खराब है। सिविल में भर्ती कराया गया है। मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि शालिनी की मौत हो चुकी है। नाराज मायके वालों ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मायके वालों ने पोस्टमार्टम के बाद तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें