फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकर मरी विवाहिता, हत्या का मुकदमा दर्ज, भाई ने लगाए ये आरोप

Mon, 27 Apr 2020 04:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मौसमी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मलिहाबाद के ढेढेमऊ गांव में विवाहिता मौसमी सिंह (22) की जलने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति, देवर, सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद सियाराम वर्मा के मुताबिक उन्नाव के आसीवन स्थित मुजफ्फरपुर सर्रा गांव निवासी मौसमी सिंह की शादी मलिहाबाद के  ढेढेमऊ निवासी चंद्रभान सिंह के बेटे राम सिंह से हुई थी। भाई आशीष के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले बाइक और एक लाख रुपये मांग रहे थे।

आरोप है कि शनिवार देर रात राम सिंह, उसके छोटे भाई श्याम सिंह, सास व ससुर चन्द्रभान सिंह और ननद अंजू ने मिलकर मौसमी को मारा पीटा और उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मौसमी की चीख से आसपास के लोग जुटे

मौसमी की चीख से आसपास के लोग जुट गए और उसे आग की लपटों से बचाया। मौसमी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

आशीष के मुताबिक शनिवार रात करीब 11:30 बजे बहन मौसमी ने उसे फोन किया था। उसने रोते हुए बताया था कि पति समेत अन्य लोग उसे दहेज की बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं। आशीष ने कहा कि फोन पर पीछे से चीखने-चिल्लाने की आवाज भी आ रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें