लखनऊ। बाजारखाला के टिकैतराय एलडीए सचिवालय कॉलोनी में रहने वाले पेशकार कौशल कुमार दीक्षित की पत्नी मधु दीक्षित (50) ने सोमवार सुबह खुद को गोली मार ली थी। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मंगलवार तड़के उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक बाजारखाला धनंजय सिंह के मुताबिक, गोली लगने के बाद सोमवार देर रात मधु का ऑपरेशन किया गया। मंगलवार तड़के उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, अभी तक खुदकुशी का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस जांच कर रही है।