मलिहाबाद। पति की गैर मौजूदगी में धमकी देकर देवर ने दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों ने महिला को ही घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके मलिहाबाद पहुंची। उसने थाने में तहरीर दी जिस पर पति, देवर समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक चिरंजीव मोहन के मुताबिक, देवर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पति, सास, ससुर, ननद, जेठ व जेठानी व उसकी बेटी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की कार्रवाई की जा रही है। मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी हरदोई जनपद के संडीला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बरौनी निवासी युवक के साथ 12 मार्च 2019 को हुई थी।