फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पति को लिवर दान करके दिया नया जीवन, खुद काल के गाल में समाई; डॉक्टरों की लापरवाही से उजड़ गई दुनिया

Tue, 12 Nov 2024 03:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में एक महिला ने पति को लिवर दान करके नया जीवन दिया। खुद काल के गाल में समा गई। डॉक्टरों की लापरवाही से दुनिया उजड़ गई।
विज्ञापन
लिवर - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के शहीद पथ स्थित कॉर्पोरेट अस्पताल में पति को लिवर दान करने वाली महिला की आंत में कट लग गया। इससे हुए संक्रमण के चलते उसकी मौत हो गई। घरवालों ने आरोप लगाया कि कट लगने की बात अस्पताल प्रशासन छिपाए रहा। एक के बाद एक चार सर्जरी कर डाली। आखिर में महिला की मौत हो गई। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के पास की गई है।

विज्ञापन


आरोप है कि पति को लिवर दान करने वाली 30 वर्षीय महिला की आंत में कट लग गया था। इसके बाद पेट में संक्रमण हो गया। चार सर्जरी के बाद भी संक्रमण ठीक नहीं हुआ। 35 दिन तक आईसीयू और 14 दिन वेंटिलेटर पर रखने के बावजूद महिला की जान नहीं बची।

यह भी पढ़ेंः- UP News: वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण ने जारी किया वसीयतनामा, लिखा- हिंदू रीति रिवाज से हो अंतिम संस्कार

23 लाख एस्टीमेट, खर्च हो गए 39 लाख

पीड़ित परिवार ने बताया कि पहले दोनों के ऑपरेशन का 23 लाख रुपये का एस्टीमेट बताया गया था, लेकिन बाद में कुल 39 लाख रुपये लिए गए। उधर, अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही से इन्कार किया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि हर सर्जरी में कुछ जोखिम होते हैं। इस मामले में कुछ जटिलताएं पैदा हो गईं। पूरी कोशिश के बावजूद महिला की जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें