फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गुडंबा थाने के सामने ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा थाने के सामने शुक्रवार शाम गैस सिलिंडर से लदे ट्रक की बीएसएनएल के सेवानिवृत्त अधिकारी जानकीपुरम गार्डेन निवासी कपिल देव वर्मा की स्कूटी से टक्कर हो गई। इससे उनकी पत्नी सविता वर्मा (61) ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में कपिल भी चोटिल हो गए। राहगीरों ने ट्रक चालक जानकीपुरम सेक्टर जे निवासी साबिर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घायल कपिल हेलमेट लगाए थे।

इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मूल रूप से बस्ती निवासी कपिल शाम करीब छह बजे टेढ़ीपुलिया चौराहे की ओर से पत्नी सविता के साथ स्कूटी से आ रहे थे। थाने के सामने आगे चल रही गाड़ी से बचने के लिए उन्होंने अचानक ब्रेक लगाया। इससे पीछे आ रहे ट्रक की उनकी स्कूटी से टक्कर हो गई।

कपिल दूसरी ओर जाकर गिर गए, जबकि सविता ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं। सिर व सीने पर पहिया चढ़ने से उनकी मौत हो गई। कपिल के सिर और पैर में चोट आई है। हादसे की सूचना पर पड़ोसी फर्नीचर व्यापारी अंशुल कपूर मौके पर पहुंचे। कपिल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अंशुल के मुताबिक कपिल का बेटा यूरोप में और बेटी श्रेया गुड़गांव में रहती है। दोनों विवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें