फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू डंपर ने महिला को कुचला

Thu, 14 Nov 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात चड़रई-खरौली मार्ग पर डंपर ने एक महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब देवोत्थानी एकादशी पर सूप पीटने की परंपरा निभाने के बाद महिला सूप फेंकने सड़क किनारे गई थी। घटना से लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी रही।
विज्ञापन


ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के चड़रई गांव निवासी राम बहादुर दिहाड़ी श्रमिक है। उसकी पत्नी सुनीता देवी (45) देवोत्थानी एकादशी पर मंगलवार की रात लगभग 3.30 बजे सूप पीटने की परंपरा पूरी कर सड़क किनारे सूप फेंकने गई थी। सड़क पर तेज गति से जा रहे डंपर ने उसे रौंद दिया। भोर में सड़क की तरफ गांव वाले पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।

सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घटना से जहां राम बहादुर स्तब्ध है, वहीं उसकी बेटी रेशमा सदमे में है। उसके बड़े बेटे अखिलेश की लगभग चार वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी, जबकि दूसरा बेटा विजलेश शहर में मजदूरी करता है। छोटा बेटा विमलेश उसके साथ घर पर रहता है।
विज्ञापन


घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन के प्रति ग्रामीणों में नाराजगी रही। गांव वालों का आरोप था कि घटना के बाद पुलिस घर वालों को बगैर सूचना दिए ही शव उठा ले गई। उधर, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। डंपर चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें