फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छत पर कपड़े सुखाने गई महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर की जयराजपुरी कॉलोनी में रविवार सुबह मीरा (35) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

संदीप रावत के अनुसार, पत्नी मीरा सुबह करीब 8:30 बजे छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। इसी दौरान वह छत के करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गईं। पड़ोसियों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और उन्हें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, मीरा 80 फीसदी से अधिक झुलस चुकी हैं और उनकी हालत नाजुक है। स्थानीय लोगों में बिजली निगम के खिलाफ रोष है। उन्होंने कम ऊंचाई वाले तारों की शिकायत पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें