फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज पांच हजार की आबादी को होगी पेयजल किल्लत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नगर सेक्टर-एक में सुलभ आवास और लक्ष्मी मार्केट के पास की करीब पांच हजार की आबादी को सोमवार शाम पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा। सुबह आपूर्ति के बाद विभाग यहां पर भूमिगत जलाशय और टंकी के बीच पाइप लाइन कनेक्शन जोड़ने का काम करेगा। ऐसे में जलकल विभाग ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की है कि वह सुबह आपूर्ति के समय जरूरत का पानी स्टोर कर लें। जलकल के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र सिंह ने बताया कि कनेक्शन का काम सोमवार शाम तक पूरा हो जाएगा लेकिन आपूर्ति पूरी तरह मंगलवार सुबह को ही सामान्य हो पाएगी। सोमवार शाम को सीमित आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें