लखनऊ। परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना चतुर्वेदी दारुलशफा स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गईं। जानकारी पाकर बड़ी संख्या में पुलिस वहां पहुंच गई। काफी देर तक वंदना को टंकी से नीचे उतरने के लिए मनाया गया, लेकिन वह अवकाश घोषित किए जाने की मांग पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर हजरतगंज ने उन्हें समझाया। वंदना को बताया गया कि उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद वंदना नीचे उतरीं, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वंदना का कहना है कि रविवार को महासभा जीपीओ पर परशुराम जयंती मनाएगी। अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो प्रदर्शन जारी रहेगा। महासभा के राष्ट्रीय सचिव अनिल कुमार दूबे ने बताया कि परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कराने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।