फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसीपी कृष्णानगर के दफ्तर की छत पर चढ़ी महिला, हंगामा

Mon, 08 Jun 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग। कृष्णानगर थाने में रविवार दोपहर जमीन विवाद की शिकायत करने पहुंची महिला एसीपी कार्यालय की छत पर चढ़ गई। उसने कूदने की धमकी दी और थाने में दो घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए वह कई बार बेहोश भी हुई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई की तब वह शांत हुई।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, रविवार सुबह प्लॉट पर दीवार बनाने को लेकर विजय यादव और हरिशंकर से विवाद हुआ। आरोप लगाया कि उसकी चचेरी सास की शह पर विजय, हरिशंकर और आठ अज्ञात लोगों ने उसे पीटा व कपड़े फाड़ डाले। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने महिला की हालत बिगड़ती देख उसे शांत कराया। इंस्पेक्टर के अनुसार, दस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें