लखनऊ। हसनगंज की छात्रा और बीबीडी इलाके की महिला ने मकान मालिकों पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने संबंधित थानों में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हसनगंज निवासी छात्रा ने मकान मालिक अंबुज त्रिवेदी पर आरोप लगाया। छात्रा के मुताबिक, पांच जून को अंबुज ने पत्नी की अनुपस्थिति में उसे फोन कर अश्लीलता की। उसने कमरे में आने का दबाव डाला व छेड़छाड़ भी की। इंस्पेक्टर चितवन कुमार के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। वहीं, बीबीडी की महिला ने मकान मालिक प्रमोद कुमार वर्मा पर आरोप लगाया। महिला के अनुसार, प्रमोद उस पर शादी का दबाव डालता व छेड़छाड़ करता था। इससे उन्हें उसका घर छोड़ना पड़ा। चार जून को प्रमोद ने उनके पति को पीटा। बीच-बचाव करने पर उसने उनसे भी अश्लीलता की। इंस्पेक्टर राम सिंह के अनुसार, आरोपी की तलाश की जा रही है।