फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: महिला कारोबारी को झांसा देकर 54 लाख रुपये ठगे, ऐसे अंजाम दी गई ठगी की वारदात

Wed, 16 Apr 2025 05:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में एक महिला कारोबारी को झांसा देकर 54 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में इकाना स्पोर्ट्स सिटी और जुगल किशोर कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभूतिखंड थाना क्षेत्र के चौक निवासी स्वाति रस्तोगी ने इकाना स्पोर्ट्स सिटी और जुगल किशोर कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्होंने दो दुकानें बुक कराई थीं। इसके एवज में दोनाें कंपनियों को कुल 54.10 लाख रुपये दिए थे। रकम मिलने के बाद भी उन्हें दुकानों की रजिस्ट्री नहीं की गई। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


स्वाति के मुताबिक इकाना स्पोर्ट्स सिटी के कर्मचारी अमन ज्योति सिंह और जुगल किशोर कंपनी के सिद्धार्थ दास से उनकी मुलाकात हुई थी। इकाना प्रोजेक्ट में दुकान के लिए उन्होंने चार मई 2022 को चेक से 12.81 लाख रुपये अग्रिम भुगतान किया था। शेष रकम उन्होंने छह बार में नकद दी थी।

ये भी पढ़े-  UP: धर्म को कर्म नहीं बल्कि कर्म को धर्म मानकर काम करे यूपी सरकार, मायावती ने प्रदेश सरकार पर कसा तंज
विज्ञापन

 
ये भी पढ़े- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ के नए निदेशक बने मनमोहन प्रसाद गुप्ता, 23 अप्रैल को ग्रहण करेंगे पदभार
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि 46.10 लाख रुपये लेने के बाद आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दिया। बाद में पता चला कि कंपनी ने वही दुकान दूसरे को ज्यादा कीमत में बेच दी है। इसके अलावा महिला ने  जुगल किशोर कंपनी के मालिक अर्पित रस्तोगी के यहां भी एक दुकान बुक कराई थी। इसके लिए उन्होंने आठ लाख रुपये भी जमा किए थे। कई बार कहने पर भी दुकान उन्हें ट्रांसफर नहीं की गई और किसी और को बेच दी गई।

पीड़िता ने जब आरोपियों से शिकायत की तो उन्हें धमकी दी गई। परेशान होकर डीसीपी पूर्वी से शिकायत की। आदेश होने पर अमन ज्योति सिंह, शेखर मिश्रा व सिद्धार्थ दास के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें