फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकबंधु अस्पताल में हादसा: आग की लपटों से डरकर ऊपर से कूदना चाहते थे लोग, दमकल ने ऐसे बचाया

Wed, 16 Apr 2025 05:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लोकबंधु अस्पताल के वार्डों में रखी दवाओं और केमिकल से धुआं जहरीला हो चुका था। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए करीब पांच घंटे ऑपरेशन चला।
विज्ञापन
लोकबंधु अस्पताल में लगी आग(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही सीएफओ मंगेश कुमार, एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह व अन्य फायर अफसर आठ गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। एफएसओ आलमबाग ने देखा कि कुछ लोग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर मदद के लिए चीख पुकार मचा रहे थे। वह आग से बचने के लिए कूदने को तैयार थे।

विज्ञापन


यह देख आनन- फानन एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गईं। दो टीमें अस्पताल को दोनों ओर से घेर कर आग बुझाने में जुट गई थीं। इस बीच एफएसओ आलमबाग दूसरी मंजिल पर फंसे लोगों को ढांढस बंधाते रहे। वह और फायरमैन रजनीश व पुष्पेंद्र सीढ़ियां लगाकर दूसरी मंजिल पर पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले गंभीर मरीजों को अपने कंधों पर उठाकर बाहर निकाला।

ये भी पढ़े- Amar Ujala Samvad : कल से सजेगा अमर उजाला संवाद का मंच, सीएम योगी और अखिलेश साहित शमिल होंगे ये बड़े चेहरे
विज्ञापन


दूसरी टीम में सुशील कुमार व तीसरी टीम में एफएसओ सरोजनीनगर सुमित प्रताप सिंह भी लोगों को बचाने में जुट गए थे। राहत कार्य के दौरान एफएसओ हजरतगंज के हाथ और पैर में कांच लगने से वह जख्मी हो गए।

केमिकल से और जहरीला हो चुका था धुआं

सीएफओ ने बताया कि वार्डाें में रखी दवाओं और केमिकल के कारण धुआं और जहरीला हो गया था। ऐसे में टीम को ज्यादा परेशानी हुई।

ये भी पढ़े- नेशनल हेराल्ड मामला: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले- सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही भाजपा, हम डरेंगे नहीं
विज्ञापन


पांच घंटे चला रेस्क्यू

रेस्क्यू कार्य पांच घंटे तक चला। हालांकि दमकल कर्मियों ने चार ही घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था। इस बीच अस्पताल व आईसीयू में मौजूद डॉक्टरों ने भी दमकल कर्मियों की मदद की थी।

दमकल अधिकारी और कर्मचारियों की बिगड़ी तबीयत

ऑक्सीजन डेफिशिएंसी और अत्यधिक तापमान में रेस्क्यू के चलते सीएफओ मंगेश कुमार, एफएसओ गोमतीनगर सुशील कुमार, एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह, एफएसओ सरोजनीनगर सुमित प्रताप सिंह, एफएसओ चौक पुष्पेंद्र कुमार, फायरमैन राकेश गुप्ता, विवेक कुमार, प्रवेश कुमार व रजनीश सिंह की तबीयत बिगड़ गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें