नगराम। क्षेत्र के शंकरखेड़ा गांव में शुक्रवार को घर में संदिग्ध हालात में लगी आग में विवाहिता गेंदारानी झुलस गईं। पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर आरोपी पति राम मिलन रावत के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।
नगराम थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर राम मिलन का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया था। कुछ देर बाद राम मिलन बाहर चला गया। उसी दोपहर गेंदारानी जल गईं। उनकी चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ने के बाद कंबल से आग बुझाई। गेंदारानी को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक गेंदारानी की हालत नाजुक बनी है। आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है।