फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजर लगाकर महिला ने किया आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज के त्रिवेणीनगर में रहने वाली अंकिता तिवारी ने अपने ऊपर सैनिटाइजर डालकर 18 अक्तूबा को आग लगा ली थी। इसके बाद अंकिता को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अंकिता के पिता राजकुमार तिवारी ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग न पूरी करने पर अंकिता की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने अंकिता के पति मनीष दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी अलीगंज ने बताया की राजकुमार तिवारी की तहरीर के मुताबिक, साल 2015 में त्रिवेणी नगर निवासी मनीष दीक्षित से अंकिता की शादी करवाई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही मनीष के परिवार वालों ने अंकिता को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। 18 अक्तूबर 2020 को रविवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे राजकुमार के छोटे बेटे पुनीत ने फोन करके बताया कि पापा अंकिता जल गई है। इस पर राजकुमार भागकर उसकी ससुराल गए जहां मनीष की बहनें बिंकी और आराधिका ने बताया कि अंकिता जल गई। जहां शुक्रवार को अंकिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद राजकुमार ने अलीगंज थाने में अंकिता को जलाने में उसके पति मनीष दीक्षित, ससुर वीरेन्द्र प्रसाद दीक्षित, सास मंजूश्री दीक्षित,भाई नवीन और दोनों बहनें बिंकी तथा आराधिका का हाथ है। एसीपी के मुताबिक इसके तहत मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें