काकोरी थाने के अंतर्गत दुबग्गा स्थित वन विभाग के जंगल में शुक्रवार देर शाम संदिग्ध हालात में (60) वर्षीय सुखदेव साहू निवासी हयातनगर का शव पेड़ से लटका देख जंगल में लकड़ी तोड़ने आए ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।
सुखदेव के भतीजे कुलदीप साहू के मुताबिक, सुखदेव काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें गंभीर बीमारी थी। कुछ दिन पहले एक निजी अस्पताल में उनके पेट का ऑपरेशन हुआ था। ठीक न होने के कारण वह डिप्रेशन में थे। इसी के चलते उन्हाेंने जंगल में फांसी लगा ली। वहीं ग्रामीणों में यह चर्चा थी कि सुखदेव के हाथ पर प्लास्टर चढ़ा था और उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला है। दुबग्गा प्रभारी अजय शुक्ला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा। प्रभारी के मुताबिक, सुखदेव गांजे की तस्करी में जेल भी जा चुका है।