फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इस हालत’ में कौन फेंक गया महिला की लाश?

Fri, 09 Jan 2015 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ क्षेत्र के पेचरूवा गांव में बेखौफ हत्यारों ने एक महिला (35) की बेरहमी से हत्या कर शव गांव के बाहर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने कुएं से बृहस्पतिवार को महिला का शव बरामद किया।
विज्ञापन


महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले और उसके दोनों हाथ अमरबेल से बंधे थे। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस महिला से दुष्कर्म की आशंका से इंकार नहीं कर रही है।

पुलिस का कहना है कि, शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह और दुष्कर्म की आशंका से पर्दा हटेगा। पुलिस टीम मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाल हैदरगढ़ के मुताबिक, दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर हैदरगढ़ क्षेत्र के पेचरूवा गांव स्थित एक कुएं से महिला का शव बरामद किया गया। सूचना पर सीओ आनंदवीर सिंह व एएसपी कुलदीप नारायण ने भी मौका मुआयना किया।

पुलिस की मानें तो कई दिन पुरानी होने के चलते शव बुरी तरह सड़ गया था। जिससे शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। मृतका के शरीर पर हरे रंग का ब्लाउज एवं पेटीकोट था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद सुलझेगी गुत्थी

उसके दोनों हाथ अमरबेल से बंधे थे। कोतवाल का कहना है कि, हत्यारों ने महिला की गला दबाकर हत्या की और शव कुएं में फेंक दिया। महिला के साथ दुष्कर्म से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
 
मगर, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव है। शव की शिनाख्त के लिए पड़ोसी जनपदों से लापता महिलाओं की सूची मांगी गई और आसपास क्षेत्र में भी पूछताछ की जा रही है।

पहचान न होने की दशा में महिला के शव का 72 घंटे बाद ही पोस्टमार्टम कराया जा सकेगा। महिला के पहनावे से घुमंतू प्रवृत्ति के घरों की रहने वाली लग रही है।

पुलिस ऐसे परिवेश के परिवारों से संपर्क कर शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि, हत्या कहीं और की गई और शव पेचरूवा गांव में फेंका गया। इस संबंध में आसपास पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें