फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला भाजपा नेता से की अश्लीलता, विरोध पर शादी तोड़ी

Fri, 15 Aug 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी निवासी भाजपा की महिला बूथ अध्यक्ष ने चिनहट निवासी निजी कंपनी के असिस्टेंट सर्विस मैनेजर हर्षवर्धन कश्यप पर शादी का झांसा देकर उनसे अश्लीलता का आरोप लगाया है। विरोध पर आरोपी ने शादी तोड़ दी। बुधवार को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


महिला भाजपा नेता के मुताबिक कई माह पहले उनकी मुलाकात मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर हर्षवर्धन से हुई थी। उसने बताया कि वह अमेठी के जगदीशपुर स्थित कंपनी में काम करता है। एक दिन हर्षवर्धन ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए शादी का प्रस्ताव रख दिया। हामी भरने पर बीते 13 जून को हर्षवर्धन अंसल पार्क में उनसे मिलने पहुंचा। पीड़िता का आरोप है कि यहां उसने उनसे अश्लील हरकत की, मगर उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद पांच जुलाई को आरोपी उनसे दोबारा मिला और 12 जुलाई को गोद भराई की तारीख तय कर दी। इस दौरान भी आरोपी ने उनसे गलत हरकत की, मगर विरोध करने पर आरोपी चला गया।
पीड़िता ने बताया कि गोद भराई के एक दिन पहले 11 जुलाई को हर्षवर्धन ने उन्हें कॉल पर धमकाते हुए उनसे कॉल डिटेल और मेसेज डिलीट करने को कहा। विरोध पर आरोपी ने गाली-गलौज की और शादी तोड़ने की बात कही। पीड़िता जब आरोपी के चिनहट स्थित घर गईं तो वहां कोई नहीं मिला। अमेठी उसकी कंपनी में पहुंचने पर पीड़िता को पता चला कि हर्षवर्धन नाम का कोई भी युवक यहां काम नहीं करता है। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें