लखनऊ। शिया पीजी काॅलेज ने स्नातक (यूजी) सेल्फ व फाइनेंस की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए मेरिट की अंतिम सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी है। इसमें बीए, बीएससी (बाॅयो वर्ग व गणित वर्ग) और बीकॉम रेगुलर व सेल्फ-फाइनेंस पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए छात्रों को मौका मिलेगा। मेरिट सूची को महाविद्यालय के एडमिशन पोर्टल www.shiapgcollege.ac.in या महाविद्यालय की वेबसाइट www.shiacollege.org पर जाकर देखा जा सकता है। बीए, बीएससी, बीकॉम रेगुलर व सेल्फ-फाइनेंस पाठ्यक्रम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थी अपना प्रवेश शुल्क महाविद्यालय के एडमिशन पोर्टल पर जाकर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई के 20 अगस्त तक जमा कर सकते हैं। काउंसिलिंग की सूचना महाविद्यालय की ओर से बाद में जारी होगी।