लखनऊ। महिला ने अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति की चप्पलों से जमकर पिटाई की। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। डेढ़ मिनट के वीडियो में महिला युवक को 35 बार चप्पल मारती नजर आ रही है। घटना कैसरबाग के लालबाग की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
वीडियो में दिख रही महिला बुधवार दोपहर अपने भाई को टिफिन देने लालबाग पहुंची थी। तभी 55 वर्षीय व्यक्ति ने उस पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पर महिला आग बबूला हो गई। उसने चप्पल निकालकर उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपी के भागने पर महिला ने उसे दौड़ा लिया और फिर पीटा। वीडियो में आरोपी ने अभद्र टिप्पणी करने की बात इन्कार किया।
इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्र ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। शिकायत मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियो की फुटेज।