फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाज पति के बाल पकड़कर पत्नी ने सरेआम लगाए थप्पड़

Tue, 12 Apr 2016 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
सरेआम लगाए थप्पड़ - फोटो : Demo
विज्ञापन
फर्रूखाबाद  में एक महिला ने दगाबाज पति को सरेराह धुन डाला। सोमवार का यह वाकया डीएम कार्यालय के पास का है। युवक को महिला से पिटते देख भीड़ इकट्ठा हो गई। 
विज्ञापन


कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही युवक भाग निकला। बाद में महिला के बताने पर माजरा समझ में आया। मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली महिला ने इस युवक से 12 साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। 

इनके दो संतानें हैं। महिला के मुताबिक कुछ दिन पहले पति उसे व बच्चों को बेसहारा छोड़ गया। वह किसी तरह बच्चों को पाल रही थी। 

साथ ही दगाबाज पति को ढूंढ भी रही थी। सोमवार को किसी काम से कचहरी आई थी। डीएम दफ्तर के सामने पति दिख गया। 

बस फिर क्या था, महिला ने तुरंत उसे दबोचा और बाल पकड़कर तड़ातड़ थप्पड़ जड़ने लगी। यह देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीचबचाव करते हुए महिला से पीटने का कारण पूछा। 
विज्ञापन


इस बीच पति मौका पाकर भाग निकला। महिला ने बताया कि पति कुछ दिन पहले उसे छोड़ कर चला गया था। उसके दो बच्चे हैं। वह जैसे-तैसे अपने बच्चों का भरण-पोषण कर रही है। मामला फिलहाल पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें