निगोहां। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात चार लोगों ने घर में घुसकर महिला को पीट दिया। उनकी बेटी का अपहरण करने का भी प्रयास किया। पड़ोसियों की जुटने पर आरोपी भाग निकले।
युवती का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात आठ बजे रिंकू बाजपेई, देवेंद्र बाजपेई, सुरेंद्र बाजपेई और नरेंद्र गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। मां ने विरोध किया तो उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जब वह उन्हें बचाने पहुंची तो आरोपी उसे उठाकर ले जाने लगे। पड़ोसी और ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी पूरे परिवार की हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता का आरोप है कि वह थाने पहुंची तो सुनवाई नहीं हुई। फिर डीसीपी से शिकायत की। उनकी फटकार के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज होने और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।