फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के घर के सामने आत्मदाह की कोशिश, जानें क्या थी वजह....

Tue, 17 Oct 2017 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
राजभवन कॉलोनी में पर्यटन व महिला कल्याण विभाग की कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर सोमवार शाम इलाहाबाद की गिरिजा देवी पांडेय ने आत्मदाह की कोशिश कर हड़कंप मचा दिया। गिरिजा देवी परिजनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे खत्म कराने की मांग कर रही थीं जिस पर मंत्री ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन


मंत्री के सुरक्षाकर्मियों से सूचना पाकर हजरतगंज कोतवाली और महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गिरिजा को महिला थाना में रखा गया है। देर रात तक उनके खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी थी। इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही ने बताया कि गिरिजा देवी मीरापुर अतरसुइयां इलाहाबाद की रहने वाली हैं। उनके परिजनों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

डेमो
सोमवार शाम छह बजे वह कैबिनेट मंत्री से मिलने उनके आवास पर आई थीं। गिरिजा ने मंत्री से परिवारीजनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे खत्म कराने के लिए कहा। महिला का कहना था कि मुकदमे फर्जी हैं। पुलिस रोज घर आकर परेशान करती है जिससे परिवार के सदस्यों में दहशत है।

मंत्री ने इससे इनकार किया तो गिरिजा देवी रोते हुए चली गईं। बाहर आते ही उसने छिपाकर लाई गई केरोसिन की बोतल शरीर पर उड़ेल ली। इससे पहले कि वह माचिस जलातीं, सुरक्षाकर्मियों ने देख लिया। उन्हें पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। महिला थाना की एसओ शारदा चौधरी और हजरतगंज की सचिवालय पुलिस चौकी के प्रभारी सुभाष सिंह मौके पर पहुंच गए। गिरिजा देवी को पकड़कर महिला थाना ले जाया गया है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें