फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला ने भतीजे के साथ आग लगाकर जान देने का किया प्रयास

Thu, 29 Jan 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
काकोरी के कठिंगरा गांव निवासी नीतू भतीजे लालता प्रसाद के साथ।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के कठिंगरा गांव की निवासी नीतू ने भतीजे लालता प्रसाद के साथ बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे विधान भवन के गेट-9 के सामने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने दोनों को बचा लिया। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद में कार्रवाई न होने पर दोनों ने ऐसा किया।
विज्ञापन

हजरतगंज पुलिस दोनों को थाने ले आई, जिसके बाद काकोरी थाने की पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उन्हें अपने साथ ले गई। नीतू ने बताया कि उनके भाई अजय के नाम कठिंगरा गांव में 30 लाख कीमत की आठ बिस्वा पुश्तैनी जमीन थी। आरोप है कि नीरज वर्मा और रवींद्र यादव ने धोखे से कम कीमत में जमीन अपने नाम करा ली थी। कई अधिकारियों से शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई।
इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर ने बताया कि आरोपियों नीरज व रवींद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस ने सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत का भी जिक्र किया, जिसमें अजय ने आरोपियों के नाम पर एग्रीमेंट करने की बात कही थी। अजय को बुलाया गया था, पर वह उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें