लखनऊ में डालीबाग इलाके में रैन बसेरे में हिट एंड रन की घटना को 48 घंटे नहीं बीते कि शराब के नशे में धुत एक रईसजादी ने गाड़ी का संतुलन खो दिया। गनीमत है इस घटना में किसी की जान नहीं गई लेकिन एक मौलाना को चोट आई है।
घटना हजरतगंज के पास जॉपलिंग रोड की है। ये लखनऊ का पॉश इलाका है। बताया जा रहा है कि काली हु्डई वर्ना में सवार निधि पांडेय नाम की ये युवती गाड़ी से अपनी बहन के घर से आ रही थी।
गाड़ी मोड़ते वक्त सुंतुलन बिगड़ गया और उसने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी दो-तीन बाइक से भिड़ी फिर जाकर एक कार से टकरा गई।