जयपुर जू एक्सचेंज के तहत लखनऊ जू को दो युवा भेड़िए और दो युवा सियार देने को तैयार हो गया है। बदले में जयपुर जू को लखनऊ प्राणि उद्यान से तीन तेंदुए समेत 13 वन्यजीव मिलेंगे।
वन्यजीव आदान-प्रदान नियम के तहत लखनऊ जू में सरप्लस वन्यजीवों की सूची से जयपुर प्राणि उद्यान के अधिकारियों ने लखनऊ जू के अधिकारियों से बात कर एक्सचेंज के तहत तीन मादा तेंदुओं की मांग की है, क्योंकि उनके यहां पहले से ही एक नर है।
जू निदेशक अनुपम गुप्ता ने बताया कि इस एक्सचेंज के बदले लखनऊ जू को वहां से एक युवा जोड़ा भेड़िया और एक युवा जोड़ा सियारों का मिलेगा।
यहां पहले से ही एक भेड़िया है। एक और जोड़ा आने से कुनबा बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि एक्सचेंज के तहत कुल 13 वन्यजीव दिए जाने हैं।
इसमें अजगर भी शामिल हैं। एक्सचेंज को पूरा करने के लिए प्रस्ताव सीजेडए के पास गया है।