फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आदमखोर भेड़ियों को मारने के लिए अनुमति देगा वन विभाग, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Mon, 02 Sep 2024 02:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

वन विभाग ऐसे आदमखोर भेड़िये को मारने की अनुमति देगा जो लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। यूपी के मुख्य सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच में भेड़ियों के कारण फैले आतंक को देखते हुए अब वन विभाग आदमखोर भेड़ियों को मारने की अनुमति देगा। यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आदमखोर भेड़ियों से जनता को जल्द मुक्ति दिलाई जाए।

विज्ञापन


इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिए और जनता को जागरूक करने की बात कही। उन्होंने अपने आदेश में कहा था कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आदमखोर भेड़िये या तेंदुए द्वारा हमले किए जा रहे हैं, उन्हें हर हाल में नियंत्रित करने, पकड़ने का प्रयास किया जाए और आवश्यकता के अनुरूप कदम उठाए जाएं। उन्होंने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा था कि वरिष्ठ अधिकारी जिलों में कैंप करें। जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लाइट की समस्या हो, वहां पेट्रोमैक्स की व्यवस्था भी करें।

ये भी पढ़ें - भेड़िये का आतंक: सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश- तत्काल कंट्रोल करें, एक उच्चस्तरीय टीम बहराइच रवाना
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी का बड़ा एलान: अगले दो साल में यूपी पुलिस में एक लाख नौजवानों की होगी भर्ती, दो लाख सरकारी नौकरी भी
विज्ञापन


भेड़ियों को पकड़ने के लिए बहराइच में 10 ड्रोन, 57 टीमें और 350 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। भेड़िया कई बार सीसीटीवी में दिखा पर लोगों की भीड़ देखते ही वो खेतों की ओर भाग गया।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एक उच्चस्तरीय टीम बहराइच रवाना हो गई है। इस संबंध में वन विभागाध्यक्ष ने भी आदेश जारी कर दिया है। टीम में दो मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार और एचबी गिरीश भी शामिल हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें