फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या में भेड़िये ने बदली लोकेशन, सिंधौरा गांव में दिखा, दहशत बरकरार

Wed, 09 Oct 2024 03:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अयोध्या के हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में अब भी भेड़िये की दहशत कायम है। बताया जा रहा है कि भेड़िये ने लोकेशन बदल दी है। 
विज्ञापन
दहशत के कारण लोग सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर के हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में अब भी भेड़िये की दहशत बरकरार है। भेड़िया लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भय का माहौल है।
विज्ञापन


मंगलवार को हैरिंग्टनगंज के दक्षिणी छोर पर बिसुही नदी के किनारे स्थित सिंधौरा गांव में लोगों ने भेड़िये को देखा। हालांकि, ग्रामीण दहशत में पहले से ही जग रहे थे जिससे गुहार लगी और लोगों ने उसे खदेड़ लिया।

20 किलोमीटर की दूरी में भेड़िये की चहल कदमी से आदिलपुर, उरूवा वैश्य, सोनबरसा, महोलिया, खड़भडेपुर, जमोलिया, नियामतपुर में दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। अब जब भेड़िये ने लोकेशन बदली तो गणेशपुर, परसपुर सथरा, पलिया लोहानी, सिंधौरा, बसवार कला, हरीरामपुर,  घुरेहटा, सोहवल सलोनी, चौधरीपुर, सराय मजरा सहित कई गांव के लोगों में दहशत फैल गई है। मंगलवार दिन में वन विभाग की टीम ने कई गांवों में गश्त कर भेड़िये का पद चिन्ह और लोकेशन तलाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें