फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: बहराइच के बाद अब सीतापुर में भेड़िये का आतंक, हमले से वृद्धा की मौत, छह जख्मी

Fri, 30 Aug 2024 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सदरपुर थाना इलाके में पिछले तीन दिनों से भेड़िए की दहशत है। दरअसल, भेड़िए ने यहां मासूमों समेत कई लोगों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। सबसे पहले सोमवार की शाम भेड़िए ने एक वृद्धा को शिकार बनाया।
विज्ञापन
हमले में मृत महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के सदरपुर थाना इलाके में तीन दिन के अंतराल पर भेड़िए ने कई लोगों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। भेड़िए के हमले में एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि चार बच्चों समेत पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। एक बकरे को भी भेड़िए ने निवाला बनाया है। आदमखोर भेड़िया इलाके में आतंक का पर्याय बना हुआ है। दहशतजदा लोग झुंड बनाकर लाठी-डंडों से लैस होकर बाहर निकल रहे हैं। बच्चों व जानवरों को घरों में कैद कर रखा है। वहीं, वन विभाग घटनाओं से अनभिज्ञता जता रहा है।

विज्ञापन


बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का पिछले काफी दिनों से आतंक है। भेड़ियों के हमलों की गूंज सीएम के दरबार तक पहुंच चुकी है। बहराइच से सटे सीतापुर जनपद में भी अब आदमखोर भेड़िए की आमद हो गई है। सदरपुर थाना इलाके में पिछले तीन दिनों से भेड़िए की दहशत है। दरअसल, भेड़िए ने यहां मासूमों समेत कई लोगों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। सबसे पहले सोमवार की शाम भेड़िए ने एक वृद्धा को शिकार बनाया। भरथरी गांव की रहने वाली सैफुल्ला (80) पर भेड़िए ने उस समय हमला किया जब वह शौच के लिए अकेली खेतों की ओर गई थी। भेड़िए के हमले में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई।



मृतका के दामाद शरीफ ने बताया कि एक ही बेटी होने के कारण वह अकेली ही रहती थी। काफी देर तक जब वह नित्यक्रिया से वापस नहीं लौटी तो पड़ोसियों को चिंता हुई। तलाश करने पर गांव के बाहर वृद्धा का शव पड़ा मिला। मृतका के गले पर पंजे के निशान थे। शरीफ ने बताया कि वन विभाग व पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया था। अगले दिन इसी गांव के वसीम का लड़का बकरा चराने खेत गया था। वसीम ने बताया कि अचानक भेड़िए ने बकरे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। भेड़िया देख सभी भाग खड़े हुए। धरमपुर के अतीक ने बताया कि दोपहर के समय आम की बाग में उसे भेड़िया दिखाई दिया। इस पर शोर मचाते हुए वह गांव की तरफ भागा। गांव से लोगों को आते देख भेड़िया खेतों में घुस गया। शौच गई कैसरजहां (50), पीपा पुल पर जा रहे मो. शफी (35), नदी के किनारे खेल रहे सरफराज (6), नाहिद (3), बाजार के पास मंजीत (10) व कन्हैया (8) पर एक के बाद एक सिलसिलेवार हमले भेड़िए ने किए। यह सभी भेड़िए के हमले में घायल हुए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने नहीं दी सूचना, करेंगे जांच
वन क्षेत्राधिकारी विक्रम जीत सिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने इन घटनाओं की कोई सूचना नहीं दी। अगर सूचना देते तो विभाग कार्यवाही जरूर करता। इन सभी मामलों की जांच करवाएंगे। एक टीम भेजकर पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें