फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण-धर्मांतरण मामला: केजीएमयू के डॉ रमीज के निकाह का गवाह पीलीभीत से पकड़ा गया, लखनऊ पुलिस लाई साथ

Fri, 30 Jan 2026 11:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने डॉ रमीज के निकाह के गवाह को गिरफ्तार कर लिया है। यह रमीज की पहली पत्नी का धर्म परिवर्तन कराकर कराए गए निकाह में गवाह बना था। आगे पढ़ें पूरा अपडेट... 
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) की छात्रा से यौन शोषण और धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी डॉ रमीज का निकाह कराने वाले गवाह सारिक खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसे पीलीभीत से पकड़ा है। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस लगातार इसकी तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन


मामला दिसंबर 2005 का है। छात्रा की तहरीर पर चौक कोतवाली में केजीएमयू के रेजीडेंट डॉ. रमीज मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच में आरोपी का संबंध पीलीभीत से भी सामने आया था। उसका पैतृक मकान न्यूरिया थाना क्षेत्र में है। यहां लखनऊ पुलिस ने नोटिस भी चस्पा किया था। 

आगे की जांच में सामने आया कि आरोपी डॉक्टर रमीज ने अपनी पहली पत्नी का भी धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया था। इसमें पीलीभीत के शहर कोतवाली क्षेत्र के एक काजी और स्थानीय सारिक खान के गवाह बनने की जानकारी मिली। पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी इसमें नामजद किया। 
विज्ञापन


प्रकरण में पहले ही डॉ. रमीज मलिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब लखनऊ पुलिस ने पीलीभीत पुलिस के सहयोग से पंजाबियान मोहल्ले में छापा मारा। यहां से सारिक खान पुत्र अजहर खान को गिरफ्तार कर लिया। सारिक रमीज के निकाह में गवाह बना था। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद लखनऊ पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें