फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 40 साल पुरानी व्यवस्था खत्म होने से बढ़ेगी आटो-टेंपो की मनमानी

विज्ञापन
निरीक्षण करते डीआरएम।
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर ऑटो-टेंपो की मनमानी रोकने व ट्रैफिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की जो व्यवस्था 40 वर्षों से चल रही थी, वह खत्म करने की तैयारी है। इससे ऑटो-टेंपो चालक बेलगाम हो जाएंगे और यात्रियों से मनमाने रेट वसूलेंगे। साथ ही स्टेशन पर ट्रैफिक व्यवस्थाएं चरमरा जाएंगी।
विज्ञापन

दरअसल, स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर कुछ निर्माण कार्य होने हैं। इसके लिए पार्किंग की जगहें रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को दी जा रही हैं, जिससे आने वाले समय में पार्किंग का संकट भी खड़ा होगा। इसके अलावा टेंपो स्टैंड को हटाने की तैयारी भी है। इस बाबत जीआरपी को पिछले हफ्ते निर्देश भी दिए गए हैं। ऐसे में ऑटो-टेंपो स्टैंड हट जाने से अव्यवस्थाएं और हावी होंगी।
इस समस्या के बाबत शाही टेंपो ऑटो टैक्सी ओनर्स एसोसिएशन ने डीआरएम सुनील कुमार वर्मा को ज्ञापन भी दिया गया है। इसके तहत ही शनिवार को डीआरएम शनिवार को स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में जगह-जगह खड़े ऑटो-टेंपो, चालकों की मनमानी व अव्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के नरेंद्र कुमार ने बताया कि स्टैंड की व्यवस्था 40 साल पुरानी है। स्टैंड जीआरपी के साथ मिलकर स्टेशन पर ट्रैफिक व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रखता है। ऐसे में स्टैंड हट जाने से आम लोग परेशान होंगे। स्टैंड से रेलवे को आमदनी भी होती है। इसके हटने पर राजस्व का नुकसान भी होगा।
रेंग-रेंगकर चलते हैं वाहन
चारबाग स्टेशन पर सुबह-शाम को ट्रैफिक की यह स्थिति रहती है कि चारों ओर सिर्फ गाड़ियां ही दिखती हैं। वाहनों को रेंगकर चलना पड़ता है। ऑटो-टेंपो चालक मनमाने ढंग से पार्किंग करते हैं। पहले इंटीग्रेटेड पार्किंग थी, जिससे ट्रैफिक चलता रहता था, उसके खत्म होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। डीआरएम ने इंटीग्रेटेड पार्किंग के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली।
सीवर के ढक्कन गायब, प्रकाश व्यवस्था गड़बड
डीआरएम सुनील कुमार वर्मा को निरीक्षण के दौरान जंक्शन के सामने सीवर के ढक्कन गायब मिले। उन्होंने इसे ठीक करने को कहा। साथ ही पार्किंग व प्रकाश व्यवस्थाएं भी गड़बड़ पाई गईं। उन्होंने जीआरपी को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने को कहा। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्कुलेटिंग एरिया में सफाई पर फोकस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें