फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ''इतिहास के मौन साक्षी सिक्कों से मिलता है सभ्यता का ज्ञान''

Sun, 29 Jun 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में जानकारी देते डॉक्टर विनय कुमार सिंह। -संवाद 
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी राज्य पुरातत्व निदेशालय परिसर में शनिवार को ''मौन सिक्के, मुखर इतिहास'' विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुद्राशास्त्र अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि सिक्के केवल लेन-देन का माध्यम नहीं, बल्कि इतिहास के मौन साक्षी होते हैं। मानव उत्पत्ति, वैदिक साहित्य, वस्तु विनिमय प्रणाली और विभिन्न कालखंडों की सांस्कृतिक झलक सिक्कों के माध्यम से प्राप्त होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुरापाषाण, मध्यपाषाण और नवपाषाण काल की जीवन शैली को समझने में मुद्राओं की अहम भूमिका रही है। डॉ. सिंह ने प्रचलित ढलुआ सांचे की तकनीक से प्राचीन मुद्रा निर्माण की प्रक्रिया को भी प्रतिभागियों के समक्ष रखा।

समारोह में राज्य संग्रहालय की निदेशक रेनू द्विवेदी ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों को सम्मानित किया। समापन अवसर पर डॉ. मनोज कुमार यादव, बलिहारी सेठ, अभयराज सिंह समेत कई पुरातत्व विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें