फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिमलेंद्र मोहन के निधन से राम मंदिर ट्रस्ट में रिक्त हुआ एक और पद

Sun, 24 Aug 2025 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन से ट्रस्ट में एक और पद रिक्त हो गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल का कुछ महीने पहले निधन हो चुका है। उनके निधन से रिक्त हुई सीट पर अभी तक किसी नए सदस्य की नियुक्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

नौ नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर के हक में निर्णय आने के बाद राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। फरवरी 2020 में केंद्र सरकार ने मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट का गठन किया। इसमें अध्यक्ष, महासचिव समेत कुल 15 सदस्य बनाए गए। राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास हैं, जबकि महासचिव चंपत राय हैं। इसके अलावा 13 सदस्य हैं। ट्रस्ट में एक मात्र दलित सदस्य कामेश्वर चौपाल का इसी साल सात फरवरी को निधन हो गया था। उनके निधन से उपजी रिक्तता अभी तक भरी नहीं जा सकी थी कि ट्रस्ट के एक और सदस्य बिमलेंद्र मोहन का निधन हो गया। 19 अगस्त को एक प्रेसवार्ता में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि ट्रस्ट में रिक्त पद के लिए नौ सितंबर को होने वाली राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें