फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी शादी: ICU में बेटियों का निकाह पढ़वा पूरी की मरीज की ख्वाहिश, दूल्हे मुंबई से आए; डॉक्टर-नर्स बने बराती

Sun, 16 Jun 2024 12:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में अनोखी शादी हुई। अस्पताल के आईसीयू में बेटियों का निकाह पढ़वाकर पूरी की मरीज की ख्वाहिश पूरी की गई। इस शादी में डॉक्टर और नर्स बराती बने। दूल्हे मुंबई से आए। 
विज्ञापन
married in ICU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता की ख्वाहिश अपने सामने बच्चों का घर बसने का सपना होता है। अस्पताल के आईसीयू में भर्ती ऐसे ही एक गंभीर मरीज की आरजू पूरी करने के लिए शनिवार को एरा मेडिकल कॉलेज में दो बहनों का एक साथ निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन


एरा विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज में 51 वर्षीय सैयद जुनैद इकबाल 15 दिन से भर्ती हैं। फेफड़े में गंभीर संक्रमण की वजह से उनको अस्पताल से छुट्टी देना संभव नहीं है। 

इसी महीने दोनो बेटियों की शादी होनी थी और 22 को मुंबई में दोनो का रिसेप्शन होना था। ऐसे में जुनैद की इच्छा को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने आईसीयू के अंदर ही दूल्हे और मौलवी को बुलाकर पिता के सामने दोनो बेटियों का निकाह पढ़ाया। 
विज्ञापन


15 दिन पहले हुए थे भर्ती
जुनैद के भाई डॉ तारिक साबरी ने बताया कि उन्नाव के मुसंडी शरीफ मजार के पास वे रहते हैं। दोनों बेटियों दरख्शां और तन्वीला की शादी पहले से तय थी। अप्रैल में भाई की तबीयत खराब होने पर 15 दिन पहले उनको भर्ती कराया गया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

इंतजार के बावजूद हालत में सुधार नहीं होने पर उनके सामने बेटी की शादियां करवाने के लिए एरा विवि से गुजारिश की गई। अस्पताल प्रशासन ने हमारी बात मानी और 13 को तन्वीला और 14 जून को दरख्शां का निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें