फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः स्वास्थय उपकेंद्र से बरामद हुई 40 लाख की शराब

Tue, 09 Feb 2016 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख पुलिस और आबकारी टीम ने गोकुलनगर गांव के बाहर एक उप स्वास्थ्य केंद्र से मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाई गई 25 हजार 624 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। इनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी मौके से भाग निकला है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई पर एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

सीओ सदर/क्राइम विशाल विक्रम सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में वार्ता में बताया कि सतरिख पुलिस व आबकारी विभाग टीम की संयुक्त कार्रवाई में सतरिख क्षेत्र के गोकुलपुर मजरे शेखपुर गांव के बाहर बने उप स्वास्थ्य केंद्र से 533 पेटी, जिसमें 25 हजार 624 बोतल शराब बरामद किया है। मध्य प्रदेश में बनी यह शराब आंध्र प्रदेश में बिक्री के लिए मान्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन

इन पर हुई कार्रवाई

पुलिस ने गांव के ही महेश रावत को इस मामले में गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी कमलेश रावत मौके से भाग निकला है।

पकडे़ गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कई धारा में रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए हैं।

चर्चा 14 सौ पेटी की और दिखाई 533
गोकुलपुर गांव के लोगों की माने तो पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने यहां से 14 सौ पेटी शराब बरामद किया है। जबकि पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी महज 533 पेटी शराब बरामद करने का ही दावा कर रहे है।

विभागीय सूत्रों की माने तो पुलिस अभी दूसरा गुड वर्क करना चाह रही है जिसके चलते शराब की बरामदगी की मात्रा मीडिया के सामने कम बताई जा रही है। हालांकि इस बारे में कोई अधिकारी कुछ भी बोलने से मना कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें