गोंडा-रगड़गंज मार्ग पर कुरहा गांव के पास रविवार की रात तेज हवा के झोंके से एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ पर जाकर अटक गई। जिसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। हालांकि इस हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए।
रविवार की देर रात करीब 11 बजे रगड़गंज बाजार के व्यवसायी राम कुमार गुप्ता के रिश्तेदार कृष्ण कुमार गुप्ता पुत्र शिव नारायण गुप्ता निवासी चौबेपुर तरबगंज अपनी बहन को लेकर वापस जा रहे थे। वह गोंडा-रगड़गंज मार्ग पर कुरहा गांव के पास पहुंचे ही थे तभी अचानक तेज हवा के झोंके से उनकी एसयूवी कार अनियंत्रित होकर पेड़ पर जा अटकी। गनीमत रही कि इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए। अटकी कार को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।