फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हवा का रुख बदला, बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
सोमवार को तीखी धूप और गर्मी हवा से बचते लोग।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। राजधानी में बीते कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से अब फाैरी ताैर पर राहत मिलने के संकेत हैं। सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को हवा का रुख पछुआ से पुरवा गया है। रविवार रात हुए इस बदलाव के बाद तेज हवाएं चलीं जिनका असर सोमवार सुबह तक महसूस हुआ।

दोपहर में एक बार फिर तीखी धूप और गर्म हवाओं से सामना हुआ लेकिन लू जैसी बात नजर नहीं आई। बीते दिनों के उलट सोमवार को हवा में नमी बढ़ने से उमस महसूस की गई। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल भी नजर आने लगे। शाम तक इनकी आवाजाही बनी रही। मौसम में इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री घटकर 40.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी आसमान में बादल बने रहेंगे। इससे तीखी धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन उमस ज्यादा महसूस होगी। बुधवार से बादलों की सक्रियता और बढ़ेगी। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 28 से 30 अप्रैल के बीच हल्की बारिश से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक कमी आ सकती है। इससे अगले एक सप्ताह तक लू से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान नमी के कारण उमस और आभासी गर्मी बनी रह सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को तीखी धूप और गर्मी हवा से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को तीखी धूप और गर्मी हवा से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को तीखी धूप और गर्मी हवा से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को तीखी धूप और गर्मी हवा से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को तीखी धूप और गर्मी हवा से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को तीखी धूप और गर्मी हवा से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें