लखनऊ। ऐशबाग क्षेत्र में जूनियर इंजीनियर (जेई) निलेश सिंह को डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई तब हुई, जब जेई का रिश्वत मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आवेदक का कहना था कि जेई रिश्वत वसूलने के लिए बार-बार घर से कार्यालय बुलाते थे। मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल के मुताबिक, मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। गुडशेड मालवीयनगर ऐशबाग निवासी उद्यमी रामकुमार वर्मा ने व्यवसाय के लिए 24 किलोवाट का बिजली कनेक्शन लेने के लिए निवेश मित्र पर आवेदन किया था। जेई निलेश सिंह आवेदन पर अपनी रिपोर्ट देने के लिए हफ्ते भर से 1.50 लाख रुपये की रिश्वत देने का दबाव बना रहे थे।
परेशान होकर उद्यमी ने चुपके से वीडियो बना लिया। इस पर अधीक्षण अभियंता कमलेश कुमार चौधरी ने जेई को निलंबित कर एक्सईएन फॉल्ट कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।