फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की सफाई करें, जीतें एक लाख रुपये

Fri, 26 Sep 2014 01:16 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय अभियान से जुड़ने के लिए सीबीएसई बोर्ड ने अपने सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड ने निर्देश देकर सभी स्कूलों में 31 अक्तूबर तक सफाई अभियान चलाने के लिए कहा है।

विद्यालय स्कूल निटेशन डॉट कॉम पर अपने यहां सफाई का ऑनलाइन स्टेटस डालकर एक लाख रुपये का कैश प्राइज भी जीत सकता है।

सीबीएसई की एकेडमिक, रिसर्च एंड इनोवेशन डायरेक्टर डॉ. साधना पराशर ने सभी विद्यालयों को अनिवार्य रूप से 31 अक्तूबर तक सफाई अभियान चलाना है।

जिसमें विद्यालय, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, पीने का पानी स्थल, शौचालय, विद्यालय में स्थित मूर्तियां, स्टोर, किचेन, प्लेग्राउंड में सफाई अभियान चलाया जाना है।

साथ ही विद्यालय में असेंबली के दौरान साफ-सफाई की जानकारी देनी होगी। इस तरह की एक्टिविटीज के साथ स्कूल की सैनिटेशन संबंधी स्तर विद्यालय को डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू स्कूल सैनिटेशन डॉट कॉम पर जाकर अपडेट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर विद्यालय को ग्रीन रेटिंग मिलते है तो एक लाख रुपये का नगद इनाम, ब्ल्यू रेटिंग पर 75 हजार और येलो रेटिंग पर 25 हजार का कैश प्राइज दिया जाएगा।

ब्लैक या रेड रेटिंग पर विद्यालय को अपने यहां सफाई का स्तर सुधारना होगा। हालांकि स्कूलों की रेटिंग 31 अक्टूबर तक की जाएगी।

पर सीबीएसई ने सभी स्कूलों को स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान 15 अगस्त 2015 तक चलाने का निर्देश जारी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें