फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इच्छाशक्ति, दृष्टिकोण और तकनीकी दक्षता सफलता का मंत्र

Sat, 09 Aug 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बच्चों को सम्मानित करते सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।  स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रायबरेली रोड स्थित द मिलेनियम स्कूल, साउथ सिटी में आयोजित टीएमएस मिलेनिया और बिजनेस अनप्लग्ड 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से दुनिया तेजी से बदल रही है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक 70% मौजूदा नौकरियां समाप्त हो सकती हैं। युवाओं को निरंतर स्किल अपग्रेड करते रहना होगा। यही सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में 300 बिलियन डॉलर से ज्यादा की राशि खर्च हुई है। 1.5 लाख से अधिक लोग मारे गए हैं और 1 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। ऐसे युद्ध दोबारा न हों इसकी जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी पर है। विधायक ने बिजनेस अनप्लग्ड प्रतियोगिता के विजेता दलों नव दृष्टि (प्रथम पुरस्कार), बिल्डोरा (द्वितीय पुरस्कार), सिप-इन (तृतीय पुरस्कार) को नकद पुरस्कार दिया। पांच मेधावियों को लैपटॉप भेंट किया। शांतनु प्रकाश (चेयरमैन), डॉ. मंजुलिका गोस्वामी (प्रिंसिपल एवं निदेशक), प्रियंका भंडारी (हेडमिस्ट्रेस), अकांक्षा शर्मा (कोऑर्डिनेटर), सचिन दुबे (एडमिन मैनेजर) एवं भाजपा नेता शंकरी सिंह व तेजपाल सियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें